दक्षिण भारत की गंगा
दक्षिण भारत की गंगा – गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है जो उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है। गंगा नदी उत्तर भारत में बहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत में भी एक ऐसी नदी बहती है जिसे दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है।
दक्षिण भारत की गंगा
दक्षिण भारत में बहने वाली कावेरी नदी तथा गोदावरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा के नाम से जाना जाता है।

Read More:-
कावेरी नदी
कावेरी नदी उत्तर तमिलनाडु तथा कर्नाटक में बहने वाली एक सदानीरा नदी है। कावेरी नदी पश्चिम घाट के ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है। कावेरी नदी दक्षिण पूर्व से प्रवाहित होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है तथा इसकी लंबाई लगभग 800 किलोमीटर है। तिरुचिरापल्ली जोकि कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ है हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान माना जाता है।
गोदावरी नदी
गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय नदियों में सबसे बड़ी नदी है यह नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। गोदावरी नदी को गंगा नदी के नाम से जाना जाता है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है इस नदी की उत्पत्ति पश्चिम घाट के त्र्यंबक पहाड़ी से हुई थी। इस नदी की लंबाई लगभग 1465 किलोमीटर है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र तेलंगाना तथा आंध्रप्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
FAQs
Q. गंगा नदी कहां से निकलती है?
Ans. गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है।
Q. दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहते हैं?
Ans. दक्षिण भारत की गंगा कावेरी नदी तथा गोदावरी नदी को कहते हैं।
Q. कावेरी नदी की लंबाई कितनी है?
Ans. कावेरी नदी की लंबाई 800 किलोमीटर है।
Q. गोदावरी नदी कहां जाकर मिलती है?
Ans. गोदावरी नदी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है।