भारत में कितने राज्य है ?
भारत में कितने राज्य है ? भारत में कुल 28 राज्य हैं तथा कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत के कुल 28 राज्यों के नाम –
1. | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद अमरावती |
2. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
3. | असम | दिसपुर |
4. | बिहार | पटना |
5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
6. | गोवा | पणजी |
7. | गुजरात | गांधीनगर |
8. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
9. | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
10. | झारखंड | रांची |
11. | कर्नाटक | बेंगलुरु |
12. | केरल | त्रिवेंद्रम पुरम |
13. | मध्य प्रदेश | भोपाल |
14. | महाराष्ट्र | मुंबई |
15. | मणिपुर | इंफाल |
16. | मेघालय | शिलांग |
17. | मिजोरम | आइजोल |
18. | नागालैंड | कोहिमा |
19. | उड़ीसा | भुवनेश्वर |
20. | पंजाब | चंडीगढ़ |
21. | राजस्थान | जयपुर |
22. | सिक्किम | गंगटोक |
23. | तमिलनाडु | चेन्नई |
24. | तेलंगाना | हैदराबाद |
25. | त्रिपुरा | अगरतला |
26. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
27. | उत्तराखंड | देहरादून |
28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
Read More:-
आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश भारत का सातवां सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है जनसंख्या के आधार पर यह भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है इसकी राजधानी अमरावती है। आंध्र प्रदेश की राज्य भाषा तेलुगु है आंध्र प्रदेश का लोक नृत्य गोबी नृत्य, बाथाकम्मा नृत्य, धमाल नृत्य, मथुरी नृत्य, डनडारिया नृत्य, वीरानाट्यम नृत्य आदि है ।
अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश भारत का एक पूर्वी राज्य है । अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है तथा यहां की बोलचाल की भाषा हिंदी है।
असम Assam
असम उत्तरी पूर्वी राज्य में से एक राज्य है । असम सभी उत्तरी पूर्वी राज्यों से घिरा राज्य है । असमिया असम की राज्य भाषा है । बिहू नृत्य, भोर नृत्य, ओजपाली नृत्य, बागुरुम्बा नृत्य असम के लोक नृत्य है।
बिहार Bihar
बिहार भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है। जनसंख्या के आधार पर बिहार भारत का तीसरा बड़ा राज्य है। बिहार के राज्य भाषा हिंदी है भोजपुरी, मगही, अंगिका तथा बज्जिका बिहार में बोले जाने वाली भाषाओं में सम्मिलित हैं।
छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ भारत का 26 वां राज्य है जिसकी राजधानी रायपुर है छत्तीसगढ़ भारत में बहुत ही तेजी से विकसित हुए राज्यों में से एक राज्य है। भोजली, पंडवानी, जस गीत, भरथरी, लोकगाथा, बांस गीत, करमा, ददरिया, पंथी गीत छत्तीसगढ़ के लोकगीत व नृत्य हैं।
गोवा Goa
गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसकी राजधानी पणजी है । जनसंख्या के आधार पर यह भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य है । सुंदर समुद्रों के किनारों तथा प्रसिद्ध स्थापत्य के लिए गोवा विश्व भर में प्रसिद्ध है।
गुजरात Gujarat
गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी गांधीनगर है। गुजराती और हिंदी गुजरात की राज्य भाषा है गरबा गुजरात का लोक नृत्य है। गुजरात अपने त्योहारों और सांस्कृतिक उत्सवों के लिए विश्व भर में काफी प्रसिद्ध माना जाता है।
हरियाणा Haryana
हरियाणा भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणवी हरियाणा की राज्य भाषा है हरियाणा में ब्रजभाषा भी काफी लोकप्रिय माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश उत्तरी पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश भारत का 18 वां राज्य माना जाता है पर्यटन स्थलों के लिए शिमला काफी मशहूर है।
झारखंड Jharkhand
झारखंड भारत के उत्तर पश्चिम स्थित राज्य में से एक राज्य है जिसकी राजधानी रांची है। लगभग पूरा प्रदेश छोटा नागपुर के पठार पर बसा है इसलिए इसे छोटानागपुर प्रदेश भी कहते हैं। झूमइर, डमकच, पाइका, छऊ, जदूर, नटुआ, अगनी, चौकरा झारखंड के लोक नृत्य है ।
कर्नाटक Karnataka
दक्षिण भारत का एक राज्य है जिसके राजधानी बेंगलुरु है कर्नाटक को कर्णाटक भी कहते हैं। कर्नाटक भारत के छठे सबसे बड़े राज्य में से एक राज्य है। कर्नाटक की राज्य भाषा कन्नड़ है कर्नाटक पर्यटन स्थल के लिए भी काफी प्रसिद्ध माना जाता है।
केरल Kerala
केरल भारत का एक दक्षिण राज्य है जिसकी राजधानी तिरुअनंतपुरम है केरल की राज्य भाषा मलयालम है । अर्जुन नृतम, मुदियेट्टू नृत्य, गरुदन थुकम, मार्गम काली नृत्य, थोलपावकुथु, कुथियोत्तम नृत्य केरल के लोक नृत्य है।
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी भोपाल है क्षेत्रफल के आधार पर मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश की राज्य भाषा हिंदी और सिंधी है। मध्य प्रदेश ऐतिहासिक स्थान के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है बधाई नृत्य, सैला नृत्य, चटकोरा नृत्य, रीना नृत्य, लहँगी नृत्य, मटकी नृत्य, गोचो नृत्य मध्य प्रदेश के लोक नृत्य है।
महाराष्ट्र Maharashtra
महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी मुंबई है। महाराष्ट्र की राज्य भाषा मराठी है। महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा शहर है और यह देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। महाराष्ट्र का पुणे शहर भारत का सबसे बड़ा 6वां शहर है। मुंबई पर्यटन स्थल के लिए काफी प्रसिद्ध है काला और डिंडी लोक नृत्य महाराष्ट्र में काफी उत्साह के साथ किए जाते हैं । कोली नृत्य, धनगढ़ी गाजा नृत्य, पोवाड़ा नृत्य महाराष्ट्र के लोकनृत्य हैं ।
मणिपुर Manipur
मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी इंफाल है। मणिपुर का शाब्दिक अर्थ आभूषणों की भूमि या स्वर्ण भूमि होता है। मणिपुर की राज्य भाषा मणिपुरी है मणिपुरी नृत्य मणिपुर का लोक नृत्य है ।
मेघालय Meghalaya
मेघालय भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय का नोंगकर्म त्योहार, वांगला त्योहार तथा बेदिनखलम त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नोंगरेम, लाहो, शाद सुक मिनसेइम डेरोगेटा नृत्य मेघालय का लोक नृत्य है। मेघालय की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है लेकिन इसके अलावा बोले जाने वाली मुख्य भाषाओं में खासी, गारो, प्रार, बियाट, हजोंग और बांग्ला हैं ।
मिजोरम Mizoram
मिजोरम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी आइजोल है। मिज़ो भाषा मिजोरम की राज्य भाषा है । चेरव , खुआलम, छेहलाम, सांवलिया, चैलम, तेलंगम मिजोरम के लोकनृत्य हैं।
नागालैंड Nagaland
नागालैंड भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी कोहिमा है। नागालैंड की राजकीय भाषा अंग्रेजी है।
उड़ीसा Odisha
ओडीशा पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी भुवनेश्वर है। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) के रुप में मनाया जाता है। क्षेत्रफल के आधार पर ओडिशा भारत का 9वां सबसे बड़ा राज्य है तथा जनसंख्या के अनुसार ओडीशा भारत का 11वां सबसे बड़ा राज्य है। ओड़िया भाषा उड़ीसा की राज्य भाषा है छऊ नृत्य, घुमरा नृत्य, ढालखाई नृत्य उड़ीसा का सबसे लोकप्रिय नृत्य है
पंजाब Punjab
पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। भांगड़ा झूमर जूली डंकरा धूमल पुरुष लुड्डी नृत्य पंजाब के लोक नृत्य है पंजाबी भाषा पंजाब की राज्य भाषा है इसे हिंदी आर्यन भाषा भी कहते हैं।
राजस्थान Rajasthan
भारत गणराज्य के क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान सबसे बड़ा राज्य माना जाता है जिसकी राजधानी जयपुर है। राजस्थान पर्यटन स्थल के लिए बहुत ही प्रसिद्ध राज्य माना जाता है। राजस्थानी भाषा राजस्थान की राज्य भाषा मानी जाती है गैर नृत्य राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक व लोकप्रिय नृत्य माना जाता है ।
सिक्किम Sikkim
सिक्किम भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है जिसकी राजधानी गंगतोक है। नेपाली भाषा सिक्किम के प्रमुख भाषा है लेकिन अभी सिक्किम में हिंदी और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है । चू-फाट नृत्य, संगिनी, तामांगसेलो, गैनी, शबदो सिंघनी चाम सिक्किम के लोकनृत्य हैं।
तमिलनाडु Tamilanadu
तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित राज्य है जिसकी राजधानी चेन्नई है। तमिलनाडु की राज्य भाषा कमल है तथा यहां का लोक नृत्य भरतनाट्यम है तमिलनाडु में कई मंदिर है जो कि भारत में काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं।
तेलंगाना Telangana
तेलंगाना भारत के दक्षिण राज्य में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी हैदराबाद है। तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग होकर भारत भारत का 29 वां राज्य बना है तेलंगाना का शाब्दिक अर्थ तेलुगु भाषियों की भूमि होता है। तेलंगाना की राज्य भाषा तेलुगु है। पेरिनी शिवंतदवम या पेरिनी थान्डवम तेलंगाना का प्राचीन नृत्य है जैसे हाल के दिनों में ही पुनर्जीवित किया गया है इस नृत्य को पुरुषों के द्वारा किया जाता है जिससे योद्धाओं का नृत्य भी कहते हैं ।
त्रिपुरा Tripura
त्रिपुरा भारत के उत्तर पूर्व सीमा में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है त्रिपुरी और बंगाली भाषा यहां की मुख्य भाषा है। बिजू नृत्य, लेबांग बूमानी नृत्य, गरिया नृत्य, होजागिरी नृत्य, झूम नृत्य, संगराई नृत्य, गजानन नृत्य, डेलो नृत्य त्रिपुरा के लोकनृत्य हैं जिसे यहां के लोग शादियों धार्मिक अवसरों और अन्य त्योहार के कार्यक्रमों में प्रस्तुत करते हैं ।
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित राज्य है जिसकी राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश का लोकगीत बिरहा है हिंदी भाषा उत्तर प्रदेश की अधिकारिक राज्य भाषा है। रासलीला, रामलीला, नौटंकी, नकाल, स्वांग, दादरा और चरकुला नृत्य उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य है ।
उत्तराखंड Uttarakhand
उत्तराखंड भारत के उत्तर उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी देहरादून है। उत्तराखंड भारत गणराज्य का 27 वां राज्य है उत्तराखंड की राज्य भाषा हिंदी और संस्कृत है। छोलिया नृत्य उत्तराखंड का बहुत ही प्रसिद्ध लोकनृत्य माना जाता है । छोलिया नृत्य में युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद होने वाले उत्सव को दर्शाया गया है ।
पश्चिम बंगाल West Bengal
पश्चिम बंगाल भारत की पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी कोलकाता है। पश्चिम बंगाल की राज्य भाषा बांग्ला भाषा है । ब्रिता नृत्य, छऊ नृत्य, गंभीरा नृत्य, टुसु नृत्य, संथाल नृत्य, लाठी नृत्य पश्चिम बंगाल के लोक नृत्य है ।
भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम –
1. |
दिल्ली |
नई दिल्ली |
2. |
अंडमान और निकोबार दीप समूह |
पोर्ट ब्लेयर |
3. |
चंडीगढ़ |
चंडीगढ़ |
4. |
दादरा और नगर हवेली |
सिलवासा |
5. |
लक्षद्वीप |
कवरत्ती |
6. |
पुदुचेरी |
पुदुचेरी |
7. |
जम्मू और कश्मीर |
श्रीनगर |
8. |
लद्दाख |
लेह, कारगिल |
9. | दमन और दीव | दमन |
दिल्ली
दिल्ली भारत की राजधानी के साथ-साथ एक केंद्र शासित प्रदेश है । दिल्ली जनसंख्या के आधार पर भारत का दूसरा बड़ा महानगर है । हिंदी अंग्रेजी उर्दू पंजाबी यहां बोले जाने वाली मुख्य भाषाएं हैं। यहां की जनसंख्या लगभग एक करोड़ सत्तर लाख है । दिल्ली भारत का अति प्राचीन नगर माना जाता है तथा भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्व है। दिल्ली में कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारते तथा उनके अवशेष अभी भी देखने को मिलते हैं ।
अंडमान और निकोबार दीप समूह
अंडमान निकोबार दीप समूह एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है । पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है । अंडमान निकोबार दीप समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित है । अंडमान निकोबार दीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े देशों से मिलकर बना है जिसमें से कुछ द्वीपो पर ही लोग निवास करते हैं ।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ भारत के उत्तर में स्थित राजधानी के साथ-साथ एक केंद्र शासित प्रदेश भी है । चंडीगढ़ दो भारतीय राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है । चंडीगढ़ का शाब्दिक अर्थ चंडी का किला है । चंडी के मंदिर के कारण पंजाब हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ पड़ा । चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी जाना जाता है । चंडीगढ़ की राज्य भाषा हिंदी पंजाबी और अंग्रेजी है।
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव
दमन और दीव भारत के पश्चिम में उपस्थित एक द्वीप है जो कि भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है । दमन और दीव मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित कई द्वीपों का समूह है। जिसकी राजधानी दमन है । यहां की राजभाषा मराठी कोंकणी गुजराती हिंदी और अंग्रेजी है ।
लक्षद्वीप
कवरत्ती भारत का केंद्र शासित देश है जिसकी राजधानी लक्षदीप है । लक्ष्य दीप दीप समूह का एक भाग है यह दीप जिस भाग पर स्थित है उसका नाम कवरत्ती है।
पुदुचेरी
पुदुचेरी भारतीय गणराज्य का एक केंद्र शासित प्रदेश है।
जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर भारत गणराज्य का एक केंद्र शासित प्रदेश है । यह भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी श्रीनगर है । जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग भी कहते हैं। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
लद्दाख
लद्दाख भारत गणराज्य का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो उत्तर भारत के काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है लद्दाख के पर्यटन स्थल के लिए काफी प्रसिद्ध है यहां घूमने के लिए बहुत सी जगह है लद्दाख सबसे कम आबादी वाला केंद्र शासित प्रदेश है।
Q. भारत में कुल कितने राज्य हैं?
Ans. भारत में कुल 28 राज्य हैं।
Q. भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश है?
Ans. भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
Q. भारत की राजधानी कहाँ है?
Ans. भारत की राजधानी दिल्ली है।
Q. पटना किसकी राजधानी है?
Ans. पटना बिहार की राजधानी है।
Pingback: दक्षिण भारत की गंगा » Education24hindi.in